गढ़वा : झारखंड की हेमंत सरकार काम करने में विश्वास करती है न कि पिछली सरकार की तरह झूठा आश्वासन देने में इस सरकार में किसी भी गरीब को ठंड से नहीं ठिठुरने दिया जाएगा सभी गरीब और बृद्ध को कंबल दिया जाएगा। उक्त बातें झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता मंत्री सह गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आज गढ़वा प्रखंड कार्यालय परिसर में गरीबों के बीच कंबल वितरण के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि गढ़वा जिले में 28000 कंबल खरीदे गए हैं जबकि प्रत्येक पंचायत में 200 कंबल वितरण करने का लक्ष्य है उन्होंने बताया कि सभी लोगों को जो गरीब हैं उन्हें कंबल दिया जाएगा। इस सरकार में सभी विधवा को विधवा पेंशन, वृद्ध को वृद्धा पेंशन विकलांगता पेंशन के लिए दर-दर की ठोकरें नहीं खाना पड़ेगा।
उन्होंने पिछले रघुवर सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि रघुवर सरकार काम कम और डिडोरा ज्यादा पिटती थी। उन्होंने कहा कि कुछ माह से वृद्धा, विकलांगता सहित छात्रवृत्ति का पैसा नहीं आ रहा है जो कि पिछली सरकार ने पूरी तरह से खजाना को खाली करके गया है,उसी का नतीजा है। उन्होंने बताया कि अब बहुत जल्दी सब कुछ ठीक हो रहे हैं और सभी कार्य सुचारू रूप से होंगे।
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि अब सभी अंचल कार्यालय, निबंधन कार्यालय, आदि जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिसकी मॉनिटरिंग जिले के उपायुक्त करेंगे। जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि आज गढ़वा प्रखंड के करीब विभिन्न पंचायतों के ढाई सौ लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है।
कम्बल वितरण कार्यक्रम में जिले के उपविकास आयुक्त एसएन उपाध्याय, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम,गढ़वा प्रखंड प्रमुख तेतरी देवी बीडीओ कुमुद झा, अंचलाधिकारी जेके मिश्रा, बिनोद तिवारी, आशुतोष पांडेय, अंजलि गुप्ता, गौरव तिवारी, अमित सिंह, फैजुल, नीरज तिवारी, वीरेंद्र तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।