खरौंधी : भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण खरौंधी प्रखंड इकाई संध्याकर विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया।
शिविर का संचालन कर रहे, वर्ग प्रमुख उपेंद्र दास ने बताया कि आज इस शिविर के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता को दिशा निर्देश का पालन करते हुए भारतीय जनता पार्टी को ऊंचे मुकाम तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया।
चर्चा के दरम्यान उन्होंने बताया कि हमारा विचार सभी व्यक्ति के प्रति एक समान होना चाहिए हम सभी को मिलकर सभी व्यक्ति का विकास एवं प्रखंड का विकास कराने में भारतीय जनता पार्टी अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि झारखंड में भाजपा की सरकार के समय झारखंड का विकास का उपलब्धि धरातल पर थी, लेकिन झारखंड में जब हेमंत की सरकार बनी कब से किसानों पर अत्याचार होते जा रहा है।
हेमंत सरकार आज की युवा पीढ़ी के लोगों के साथ खिलवाड़ कर रही है।
मौके पर ओमप्रकाश तिवारी, उपेंद्र दास, रामकृपाल द्विवेदी, रामखेलावन पासवान, विश्वनाथ राम, काजू बैठा, मानिक सिंह, सुनील कुमार यादव, शर्मा यादव, यमुना राम, रामेश्वर ठाकुर, सीताराम प्रजापति आदि लोग मौजूद थे।