whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27185767
Loading...


जनता दरबार में उठा मामला, प्रज्ञा केंद्र संचालक ने 8000 खाता से उड़ा लिए

location_on गढ़वा access_time 18-Dec-20, 05:45 PM visibility 657
Share



जनता दरबार में उठा मामला, प्रज्ञा केंद्र संचालक ने 8000 खाता से उड़ा लिए


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त गढ़वा राजेश कुमार पाठक के निर्देशानुसार प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा गढ़वा, दिनेश सुरीन ने समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। सर्वप्रथम जनता दरबार में ग्राम- छतरपुर, पोस्ट- कल्याणपुर, जिला- गढ़वा निवासी दीपक कुमार ने पदाधिकारी को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि मैं गढ़वा जिला का स्थाई निवासी हूं मेरा सेलेक्शन संविदा आधारित न्युक्ति के तहत मनरेगा अंतर्गत तकनीकी सहायक अभियंता में हुआ है जिसका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जून माह के 29 तारीख को संपन्न हो चुका है परंतु अभी तक जॉइनिंग लेटर उपलब्ध कराया गया है, ऐसे में उन्होंने पदाधिकारी से अपनी समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई।
जनता दरबार में अगले फरियादी ग्राम- खुन्धरा, पोस्ट- बंका, थाना- मेराल निवासी सतीश कुमार यादव ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि मेरी दादी पनवारी कुंवर हैं जिनका खाता प्रज्ञा केंद्र बंका के कर्मी के द्वारा संचालित है। उन्होंने बताया कि उनके खाते से अवैध रूप से लगभग 8000 रुपए की निकासी की गई है, इस संदर्भ में मेराल थाना में लिखित आवेदन दिया गया है तथा पिपराकलां बैंक से भी निकासी का संपूर्ण विवरण मांगा गया। उन्होंने कहा कि बैंक से ठीक प्रकार से विवरण उपलब्ध ना हो पाने के कारण दोषी का पता नहीं चल पा रहा, ऐसे में उन्होंने पदाधिकारी से अवैध निकासी में संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की। जनता दरबार में अगले फरियादी ग्राम कटहर कला, प्रखंड सगमा निवासी देवंती देवी ने मुर्गी पालन हेतु ऋण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि मैं पिछड़े ग्रामीण इलाके की गरीब आदिवासी महिला हूं मेरे पास कोई रोजगार का साधन नहीं है। मैंने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान गढ़वा से 10 दिन का मुर्गी पालन का प्रशिक्षण प्राप्त किया है परंतु पूंजी के अभाव में कोई रोजगार नहीं कर पा रही हूं, ऐसे में उन्होंने मुर्गी पालन हेतु 5 लाख रुपए का लोन सब्सिडी के तहत उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जनता दरबार में इसके अलावा गलत तरीके से आरोप लगाकर दाल भात योजना से हटाने, किसान क्रेडिट कार्ड लोन नहीं मिल पाने, निर्माण कार्य में विलंब, इंदिरा आवास आवंटन समेत अन्य से जुड़े कुल 10 आवेदन आये जिन्हें संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसरित करते हुए जल्द से जल्द उसका निष्पादन करने का निर्देश दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play