रंका : रंका थाना के बाहा हारा ग्राम के 10वां दामन टोला में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। जिससे गंगा कुंवर, रामचंद्र सिंह ,केसर सिंह, जगह साहू, सरस्वती कुंवर का घर तोड़कर तहस-नहस कर दिया गया। इसके पहले भी रामचंद्र सिंह, विशन धारी सिंह, अरुण सिंह, उषा देवी, बसंती देवी, दीनानाथ सिंह, फुलकारी देवी, नीलांबर सिंह उन सबों का धान फसल हाथियों ने तहस-नहस कर दिया। जिस पर वन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा अभी तक कोई सुधि नहीं लिया गया।
इसके लिए नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं संजय सिंह, छोटू आदिवासी युवा मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुनेश्वर सिंह जिला प्रभारी द्वारा जिला प्रशासन और वन विभाग से अविलंब पीड़िता का क्षतिपूर्ति का मुआवजा दिया जाए ऐसे ही किसान धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से परेशान है।
इसलिए यथाशीघ्र इनकी समस्याओं पर ध्यान दिया जाए।