रेहला : पुलिस ने पशु तस्करों पर नकेल कसते हुए गुरुवार को अवैध रूप से पशु लेजा रही एक पिकअप वैन को ज़ब्त किया हैै। थाना प्रभारी भगवान सिंह ने बताया कि रात्रि में गश्ती टीम का नेतृत्व कर रहे एएसआई डहरू उरांव की नजर काफ़ी स्पीड में आ रही एक पिकअप वैन पर पड़ी, जिसे रोक कर पुलिस ने तलाशी ली। वैन में अवैध तरीके से लदा मवेशी पाया गया। वैन ड्राईवर से पूछताछ के दौरान जवाब संतोष जनक नहीं प्राप्त हुआ। तदपश्चात जांचोपरांत अवैध रूप से पशु व्यापार करने के अपराध में युवक को गिरफ़्तार कर पुलिस ने जेल भेज दी है।