भवनाथपुर : भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य पथ के लालू गुप्ता के घर के पास तीखे मोड़ पर गुप्ता टेंट हाउस का ऑटो पलटने से दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें घायलावस्था में टेंट हाउस के संचालक मनोज गुप्ता के द्वारा प्राइवेट स्प्ताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायल में 18 वर्षीय सुधीर भुइँया पिता हरकेश्वर भुइँया ग्राम सिंघी ताली व उसका एक सहयोगी शामिल है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि टेंट हाउस कर्मी टेंट का समान लेकर घाघरा खदान में सफाई करने गए थे। उधर से देर शाम वापसी के क्रम में मोड़ पर ऑटो अत्यधिक स्पीड के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।