गढ़वा : पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गढ़वा जिला के सभी थाना/ओ पी अंतर्गत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापामारी की जा रही हैं। इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दुलदुलवा का एक व्यक्ति महुआ शराब ग्राम दुलदुलवा से बना कर गढ़वा थाना अंतर्गत टंडवा के आसपास बेचता है।
इसी सूचना के आधार पर गढ़वा शहर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर बताये गए जगह पर छापामारी की गई। छापामारी में गढ़वा पुलिस ने एक व्यक्ति को करीब 70 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। जब पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ की गई तो पाया गया कि वह दुलदुलवा निवासी मनोज प्रसाद गुप्ता उम्र करीब 19 वर्ष है। अभियुक्त के पास से एक हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल जो बिना नम्बर का है, मौके पर ही बरामद किया गया।
आसपास के लोगो से पूछताछ करने पर पता चला कि वह ग्राम दुलदुलवा से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब का सप्लाई गढ़वा के आसपास के इलाकों में करता है। गिरफ्तार अभियुक्त मनोज प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर जेल भेजा गया।