गढ़वा : समाहरणालय स्थित ज़िला परिषद के सभाकक्ष में जिला परिषद अध्यक्ष विकास कुमार की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। बैठक में 15 वें वित्त आयोग के आवद्ध एवं अनावद्ध निधि से ली जाने वाली योजनाओं का अनुमोदन किया गया। बैठक में ज़िप अध्यक्ष ने कहा कि 15 वें वित्त की तीन करोड़ 94 लाख रुपये से ज़िले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। योजना धरातल पर दिखाई पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना के तहत जल मीनार, शौचालय और पीसीसी सड़क आदि का निर्माण कराया जाएगा। उप विकास आयुक्त एस एन उपाध्याय ने कहा कि 15 वें वित्त आयोग से ली जाने वाली ढाई लाख रुपये के अंदर की योजना को लाभुक समिति से कार्यान्वयन कराने निर्णय लिया गया है।
वहीं यदि ढाई लाख से अधिक की राशि की योजना का निविदा के माध्यम से कार्यान्वयन कराने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद के राजस्व से भी योजना का निर्माण कराने संबंधी चर्चा किया गया। डीडीसी ने कहा कि लाभुक समिति का चयन जिला परिषद सदस्य के द्वारा कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्माणाधीन योजनाओं को पूर्ण कराने को लेकर भी चर्चा किया गया।
बैठक में ज़िप सदस्य फिरोज खान, अरविंद तूफानी, कविता दुबे, गायत्री देवी, गढ़वा प्रखंड प्रमुख तेतरी देवी आदि सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।