श्री बंशीधर नगर : प्रखण्ड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में गुरुवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीना साहू ने प्रशिक्षण प्राप्त आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया। सीडीपीओ ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं को ईआईएल के अंतर्गत ऑन लाईन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिन आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है, उन्हें प्रमाणपत्र दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि पोषण अभियान के तहत आगामी 19 दिसम्बर व 21 दिसम्बर को आंगनबाड़ी चलो, गतिविधि, पोषण पिकनिक, पोषण श्रृंखला, पोषण पकवान, सुपोषित किशोर किशोरियों के लिए शपथ का आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर पर्यवेक्षिका शोभा कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका सुशीला देवी, कुमुद कुमारी, निर्मला कुमारी, लिलावती देवी, सीमा देवी, नैना देवी, सहित सभी सेविकाएँ उपस्थित थे।