whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27138514
Loading...


भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

location_on बंशीधर नगर। भवनाथपुर access_time 17-Dec-20, 06:06 PM visibility 658
Share



भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू


नूतन टीवी check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर। भवनाथपुर : भारतीय जनता पार्टी के नगर व ग्रामीण मंडल के तत्वाधान में गुरुवार को जमा दो उच्च विद्यालय के सभागार में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ भवनाथपुर के भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा झंडोत्तोलन के उपरांत भाजपा के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर केे समक्ष पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर किया। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं, वे पूरी तन्मयता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें और प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के द्वारा बताई गई बातों को ध्यान पूर्वक सुन उसका अनुसरण करके उसको अंगीभूत करने का प्रयास करें।
साथ ही समाज, पार्टी और देश हित में अपना बहुमूल्य योगदान दें। प्रशिक्षण शिविर में प्रथम वक्तव्य नितेश के द्वारा हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका, दूसरा व्याख्यान मुरली श्याम सोनी के द्वारा सुरक्षा व सामर्थ के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, तीसरा व्याख्यान जवाहर पासवान के द्वारा हमारा विचार व परिवार, चौथा सुरेंद्र विश्वकर्मा के द्वारा व्यक्तित्व विकास, पांचवा व्याख्यान प्रदीप कुमार चौबे के द्वारा आज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा व हमारी विचार धारा पर दिया गया। मौके पर रघुराज पांडेय, विकास स्वदेशी, नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, अशोक सेठ, मथुरा पासवान, ओमप्रकाश गुप्ता, अश्विनी कुमार, लालमोहन यादव, लवली आनंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भवनाथपुर (गढ़वा) : भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के तत्वाधान में शुक्रवार को भाजपा मंडल भवनाथपुर के नवचयनित पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों, पंचायत प्रभारियों एवं संयोजको के दो दिवशीय प्रशिक्षण का शुभारंभ टाउनशिप स्थित पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटलबिहारी वाजपेयी के चित्रों पर द्वीप प्रवज्जलन एवं माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर प्रशिक्षक इंद्रमणी जायसवाल, अविनाश पासवान, मुकेश कुमार चौबे, राजीव रंजन तिवारी एवं जिला मंत्री संतोष दुबे के द्वारा पांच सत्रों में संगठन की बारीकियों के बारे में विधिवत व्याख्यान दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव उर्फ जयप्रकाश यादव ने तथा संचालन मनोज पहाड़िया के द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में भानु गुप्ता, विपिन चौबे, सुनील सिंह, राजेश चौबे, अशोक गुप्ता, दिलीप पासवान, अनिल चौबे, प्रदीप रजक, श्यामसुंदर गुप्ता, प्रदीप रजक, निरंजन पाठक, सुनील पासवान, राम पवन विश्वकर्मा, शकील अहमद, बुधन ठाकुर, राजेश सिंह, दयानंद सोनी, प्रदीप यादव, उर्मिला देवी, प्रमिला देवी, सरिता विश्वकर्मा, महेश पाल, प्यारेमुहम्मद अंसारी, ब्रजेश चौबे, अजित चौबे, मोतीलाल पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play