whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27125395
Loading...


ठाकुर अनुकूल चंद्र के अनुयायियों ने श्री श्री बड़दा का मनाया जन्मदिन

location_on बंशीधर नगर access_time 16-Dec-20, 05:26 PM visibility 677
Share



ठाकुर अनुकूल चंद्र के अनुयायियों ने श्री श्री बड़दा का मनाया जन्मदिन


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर : श्री श्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी के अनुयायियों द्वारा मंगलवार को संध्या समय जंगीपुर ग्राम स्थित सत्संग उपासना केंद्र ऊर्जीतपा में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के प्रथम सुपुत्र सह सत्संग नगर देवघर के प्रथम अचार्य देव श्री श्री बड़दा जी के 110वां जन्म तिथि मनाया गया। कोविड 19 महामारी के कारण सरकार के निर्देशानुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कुछ गुरुभाई-बहनो ने सत्संग उपासना केन्द्र में उपस्थित होकर कार्यक्रम को मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ शंख ध्वनि, वन्दे पुरुषोतमम ध्वनि, सामूहिक प्रार्थना, समवेत नामजप के साथ किया गया। तत्पश्चात सास्वती ग्रंथ एवम अनुश्रुति ग्रंथ का पाठ किया गया।
शक्ति दास सिन्हा एवम अजय कुमार ने श्री श्री बड़दा जी के जीवन पर चर्चा किया। ऋत्विक विजय नंदन सिन्हा ने श्री श्री बड़दा जी के जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि श्री श्री बड़दा हम सभी के पथ प्रदर्शक थे। वे श्री श्री ठाकुरजी के आज्ञाकारी थे। वे श्री श्री ठाकुरजी को अपना आराध्य मानकर उनके सभी आदेशों का पालन करते थे। श्री श्री बड़दा आचार्य देव के पद पर रहकर सत्संगियों के लिए मार्गदर्शक बने।उन्होने सभी सत्संगियों को श्री श्री ठाकुरजी द्वारा प्रदत नाम एवं ध्यान करने पर विशेष बल दिया।ब्रह्ममुहूर्त में नाम एवं ध्यान तथा प्रत्येक समय ईश्वर का नाम जपने को कहा। धन-दौलत को पराया तथा मनुष्य को अपना कहा। उन्होंने मनुष्य को शुद्ध शाकाहारी बनने को कहा।
कार्यक्रम में अखिलेश प्रसाद द्वारा सामूहिक रूप से भक्तिमूलक भजन प्रस्तुत किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play