खरौंधी : प्रखंड के कुप्पा पंचायत के मुखिया बैजू गुप्ता के द्वारा ग्राम बैतरा में अर्जुन साव के घर से लेकर दरबारी नदी तक पथ निर्माण एवं अशोक कुमार के घर से लेकर सुमारी कुवंर के घर तक 3,67,100 की लागत से मिट्टी मोरम का शिलान्यास किया गया
बैजू गुप्ता ने बताया कि हमने अपने पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में बनाने का संकल्प लिया है। चाहे इसके लिए दिन-रात कड़ी से कड़ी मेहनत क्यों ना करना पड़े। आज वैश्विक महामारी से बचते हुए किसान अपने घर पर रोजगार पाकर काफी खुशहाल हैं।
मौके पर महेश पासवान, सुनरदेव यादव, अजय यादव, संतोष पासवान, संजय राम, रमेश साव, गुड्डू मेहता, सोनू मेहता, बंशीधर मेहता, शिवधारी मेहता सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।