whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27140338
Loading...


सुखलदरी जलप्रपात पर क्राइम मीटिंग के दौरान आधा दर्जन थाना प्रभारियों को किया गया सम्मानित

location_on धुरकी access_time 15-Dec-20, 05:46 PM visibility 660
Share



सुखलदरी जलप्रपात पर क्राइम मीटिंग के दौरान आधा दर्जन थाना प्रभारियों को किया गया सम्मानित


दिपु सिंह check_circle
संवाददाता



धूरकी : पुलिस अधीक्षक सुरेश राव खोतरे ने सुखलदरी जलप्रपात परिसर के आइबी में जिले के सभी थाना व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक व थाना प्रभारी के साथ अपराध नियंत्रण अनुसंधान एवं मासिक समीक्षा को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य व अपराध नियंत्रण करने वाले जिले के छः थाने थाना प्रभारी व एक पुलिस निरीक्षक को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना का बारी-बारी से कांड एवं अपराध संबंधित जानकारी ली और कहा की अपने-अपने थाना क्षेत्र मे नशामुक्ति अभियान, वाहन चेकिंग अभियान व अपराध नियंत्रण पर पुरी तरह से अंकुश लगाने का निर्देश सभी उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों दी।
उन्होंने कहा की कोई भी थाना क्षेत्र में नक्सल गतिविधी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, वहीं कांडों को ससमय निष्पादन नहीं करने वाले थाना प्रभारियों पर कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया की नशामुक्ति अभियान एवं वाहन चेकिंग अभियान में गढ़वा जिले को पुरे राज्य मे अव्वल स्थान मिला है, जिसका श्रेय जिले के सभी पुलिस कर्मियों को जाता है। उन्होंने कहा की वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कई नाजायज व अधुरे दस्तावेज वाले वाहन पकड़े गए हैं, वहीं अपराधियों पर भी अंकुश लगा है। पुलिस अधीक्षक ने समीक्षा बैठक समाप्ति के बाद सुखलदरी फाॅल के मनोरम स्थल का भी जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ अवलोकन किया।
पुछे जाने पर कहा की यह मनोरम स्थल है पिकनिक स्पाॅट के लिए उपयुक्त स्थल है। यहां आने वाले सैलानियों को पुलिस सुरक्षा व्यवस्था देगी। यहां लोग निर्भीक होकर आ सकते हैं। वहीं जिन लोगो को पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया है, उसमे पुलिस निरीक्षक लक्ष्मीकांत गढ़वा सह रंका जोन, एवं रंका थाना प्रभारी पंकज तिवारी, बरडीहा थाना प्रभारी सुमंत कुमार, केतार के थाना राजबल्लभ कुमार सिंह, खरौंधी थाना प्रभारी राहूल कुमार मिश्रा व कांडी के विनित कुमार के नाम शामिल हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play