whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27144725
Loading...


हेमंत सरकार भ्रष्टाचार व जनसमस्याओं का जन्मदाता है : भाजपा

location_on गढ़वा access_time 15-Dec-20, 05:21 PM visibility 656
Share



हेमंत सरकार भ्रष्टाचार व जनसमस्याओं का जन्मदाता है : भाजपा


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला भाजपा के द्वारा जिले में व्याप्त जनसमस्या एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रेस काँफ्रेंस किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि झारखंड में वर्तमान की हेमंत सरकार जनसमस्या एवं भ्रष्टाचार को जन्म दे रही है। झारखंड में नवजवान, किसान सब परेशान हैं। प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक हर जगह अव्यवस्था है। भ्रष्टाचार हर जगह अपना पैर फैला चुका है। जनता का काम नहीं हो रहा है। झामुमो सरकार ने जो वादा किया था, वह आज कुड़े के ढेर में डाल दिया गया है। हेमंत सरकार भाजपा सरकार द्वारा शुरु किया गया सारी जन कल्यानकारी योजना को बंद कर दिया। हेमंत सोरेन ने चुनाव के पहले जनता से वादा किया था कि एक साल के अंदर पाँच लाख युवाओ को नौकरी देंगे, बेरोजगारी भत्ता, गरीबों को आवास, किसानों का धान पचीस रुपये खरीदने का वादा भी झामुमो काँग्रेस महागठबंधन सरकार ने किया था।
लेकिन एक साल पुरा होने के बाद भी झारखंड के लोगों के साथ किया गया वादा पुरा नहीं हो पाया है। हेमंत सोरेन ने कहा था कि अगर मैं पाँच लाख लोगों को नौकरी नहीं दे पाया तो इस्तीफा दे दुँगा। अब वह समय आ गया है कि हेमंत सोरेन इस्तीफा की तैयारी कर लें। हेमंत सरकार झारखंड में पंचायत चुनाव समय से नहीं करा रही है। इससे यह स्पष्ट होता है कि झामुमो सरकार झारखंड को लुटने की पुरी योजना बना चुकी है। हेमंत सरकार तत्काल पंचायत चुनाव कराएं। झारखंड में फैली अव्यवस्था एवं भ्रष्टाचार को लेकर गढ़वा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंड के लोगो के साथ बार-बार धोखा कर रही है।
पहले झारखंड के लोगों को घर बनाने के लिए बालु नहीं खरीदना था, लेकिन 2013 में हेमंत सरकार ने मुम्बई के कंपनी के हाथों पुरा झारखंड का बालु बेच दिया था। जिससे झारखंड के लोगों को अपने ही घर में बालु कई गुणा महंगे दामो में खरीदना पड़ा। मौके पर अनुसुचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान, भाजपा जिला मिडीया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनुप दूबे, जिला महामंत्री रीतेश चौबे, जिला मंत्री अविनाश पासवान, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र विश्वकर्मा सहित कई कार्यकर्ता नेता मौजुद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play