मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव के आमा टोला में 6 कोरोना पॉजिटिव मंगलवार को पाए गए। जिसमें चार पुरुष व दो महिला है। चार पुरुष में लगभग 12 से 13 वर्ष के दो बच्चे शामिल हैं। सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज को कोविड-19 गढ़वा में भेजा गया। हालांकि उन लोगों में कोरोना का कोई लक्षण नजर नहीं आ रहा था। इधर स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही के कारण बगैर कोविड-19 सुरक्षा कवच के पॉजिटिव मरीजों को एंबुलेंस में भेजा गया।
मौके पर बीडीओ गौतम कुमार पुलिस प्रशासन के साथ पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर कोविड-19 में जाने के लिए एंबुलेंस में बैठाया पॉजिटिव मरीज व उनके परिजनों ने होम क्वॉरेंटाइन करने की जिद पर अड़े थे। बीडीओ गौतम कुमार ने मरीज के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
फिर मरीज को जाने देने की बात कही। बीडीओ गौतम कुमार ने बताया कि कोविड मरीजों को भेजने में थोड़ी सी मुश्किल हुई।
कोविड-19 के पॉजिटिव मरीज के बारे में स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 4 दिसंबर को दुर्गा देवी एएनएम मेराल मंजू देवी एएनएम हसन दाग साहिया सविता देवी के द्वारा डोर टू डोर अभियान के तहत 160 लोगों का सैंपल लिया गया था, जिसमें 6 लोगों का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकला। बीडीओ गौतम कुमार ने उनके आर्थिक स्थिति को देखते हुए दोनों महिला को नगद राशि देकर सहयोग किया।
मौके पर पंचायत सचिव महावीर मेहता, स्वयंसेवक विवेकानंद चौबे, सहिया सविता देवी, वार्ड सदस्य मौके पर उपस्थित थे।