श्री बंशीधर नगर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के तत्वाधान में मंगलवार को अहीपुरवा ग्राम में फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे ने कहा कि यह साईकिल रैली मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के दिशानिर्देशों के आलोक में आयोजित किया गया है यह फिट इंडिया मुहिम का हिस्सा है । इसमें युवाओं ने एक दूसरे में जोश भरते हुए पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा की फिट इंडिया कैंपेन का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना हैं। चाहें व्यक्ति नियमित रूप से योग करें, पैदल चलें या फिर साइकिल चलाए अथवा विभिन्न प्रकार के शारीरिक फिटनेस संबंधी खेल खेलें। जिससे शरीर तंदुरस्त, स्वस्थ्य व फिट रहें, हम फिट तो नगर उंटारी प्रखण्ड फिट, नगर उंटारी फिट तो इंडिया फिट और इंडिया फिट तो इंडिया हिट। इस प्रकार फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज पर जोर दिया।
मौके पर न्यू ज्योति युवा मंडल अहिपुरवा के अनुप कुमार, सौरभ कुमार, रोहित कुमार, जयप्रकाश कुमार, अंकित कुमार, मनीष कुमार, प्रयाग कुमार, अंकित कुमार, अजित कुमार, क्रान्ति कुमार, अक्षय कुमार, विकास कुमार, रितिक कुमार, विकास कुमार सहित युवा मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित थे।