बड़गड़ :भण्डरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत मदगडी़ 'च' गांव में गत दिन पलामु प्रक्षेत्र के डीआईजी राजकुमार लकडा़ ने बुढा़ पहाड़ से विस्थापित कर मदगडी़ गांव में बसाये गये लोगों के बीच एक सौ कंबल का वितरण किया। बताया गया की ठंड के मद्देनजर उक्त कंबल का वितरण पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
इस मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावे गढ़वा एसपी श्री एस खोटरे, रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज महतो सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।