कांडी : कांडी थाना के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 7 टू व्हीलर मोटरसाइकिल पकड़े गए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि कांडी थाना के पास पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस राव खोत्रे के निर्देश पर एंटी क्राइम को लेकर वाहन चेकिंग चलाया गया। वाहन जांच प्रत्येक दिन किया जा रहा है। लेकिन सोमवार को सघन जांच की गई। दो पहिया से लेकर तीन पहिया एवं चार पहिया के सभी वाहनों की जांच बारीकी से की गई। जाँच के क्रम में आपत्ति जनक समान, शराब सहित वाहनों के कागजात की जांच की गई। जिनके पास वाहनों के कागजात सही नहीं थे, उनको जिला परिवहन पदाधिकारी गढ़वा भेज दिया गया।
वहीं वाहन जांच के दौरान चालकों में हडकंप मचा रहा।
त्रुटि पूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट वाले वाहन चालकों को आगे से वाहन चलाते समय सभी कागजात दुरुस्त रखने एवं हेलमेट पहनकर ही बाईक चलाने की कड़ी हिदायत दी गई। वाहन चेकिंग में थाना प्रभारी के अलावे कई पुलिसकर्मी शामिल थे।