कांडी : कांडी बीडीओ सह सीओ जोहन टुडू के नेतृत्व में सोमवार को सुंडीपुर चौक के समीप सुंडीपुर पनसा पुल से लेकर पहुंच पथ तक सड़क निर्माण में बाधित दुकान व घरों का अतिक्रमण जेसीबी मशीन से हटाया गया। अंचलाधिकारी और कांडी थाना प्रभारी के अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचते ही कुछ दुकानदारों ने अपने दुकानों का अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
वहीं कुछ दुकानदारों ने बाजार होने के कारण एक और दिन की मोहलत मांगी। कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ने सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए पहले लोगों को मोहलत दी थी। सोमवार को मोहलत समाप्त होने के कारण अंचलाधिकारी और कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार पूरे दल बल के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे थे।
उनके पहुंचते ही दुकानदारों ने अपना अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।