whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27175487
Loading...


धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान औने-पौने दाम पर धान बेचने को हैं मजबूर

location_on भवनाथपुर access_time 14-Dec-20, 08:44 PM visibility 656
Share



धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान औने-पौने दाम पर धान बेचने को हैं मजबूर


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर (गढ़वा) : प्रखंड में राज्य सरकार के द्वारा धान क्रय केंद्र नहीं खुलने के कारण किसान बिचौलिया के हाथों औने-पौने दामों पर धान बेचने को किसान विवश हैं। भवनाथपुर में इस वर्ष धान की बंफर खेती होने के बाद अब तक सरकारी दर पर धान की खरीददारी शुरू नहीं होने के कारण से किसान औने-पौने दामों पर बिचलिया के हांथ धान बेंचने को विवश हैं। भवनाथपुर में लगने वाले सप्ताहिक बाजार रविवार और बुधवार को प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र से किसान बाजार आकर हर बाजार के दिन करीब 50 टन से ऊपर अपनी फसल को महाजन के हाथों हर बाजार पर बेचते हैं। किसानों का कहना है कि महाजन से कर्ज लेकर फसल लगाये थे, अब उनके द्वारा तगादा किया जा रहा है, जिस कारण मजबुर होकर महाजन के हाथों कम कीमत पर भी बेच रहे हैं।
बताते चलें कि साप्ताहिक बाजार के दिन खरौंधी मोड़ से लेकर केतार मुख्य पथ के चपरि सिवान तक, टाउनशिप से भवनाथपुर मुख्य पथ पर बिना लाइसेंस व कागजात के बिचौलिया धान, मक्का, सरसो, तिल सहित अन्य सामग्री खरीदते नजर आएंगे। जो खरीदे गए अनाज को बिचौलिया ट्रक के ट्रक बाहर भेज रहे हैं। जिनके ऊपर किसी का ध्यान नहीं है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि सभी बिचौलियों के पास इलेक्ट्रॉनिक तराजू से खरीद होती है जिसमें प्रति किलो सौ से तीन सौ ग्राम वजन कम रहता है। जिसमें प्रति क्विंटल व टन के हिसाब से कितना बड़ा छोटे किसानों के साथ धोखा धड़ी हो रही है, यह आकलन का विषय है। परन्तु इस ओर न ही माप-तौल विभाग का ध्यान है, न ही सम्बंधित विभाग का। इस संबंध में प्रभारी कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार बैठा से पूछे जाने पर कहा कि धान क्रय केंद्र खोलने का कोई सरकारी आदेश अब तक नहीं मिला है, आदेश मिलने के बाद ही केंद्र खुलेगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play