whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27177606
Loading...


विधायक भानु ने मृतक के परिजनों को दिया सांत्वना

location_on रमना access_time 14-Dec-20, 08:33 PM visibility 662
Share



विधायक भानु ने मृतक के परिजनों को दिया सांत्वना


नीरज पाठक check_circle
संवाददाता



रमना : विधायक भानु प्रताप शाही ने रविवार की देर शाम दिवंगत पूर्व उप प्रमुख सह भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पासवान के घर जाकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। साथ ही हरसम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि अखिलेश का हमसबो के बीच से असमय चला जाना पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। जिसकी भरपायी कर पाना काफी मुश्किल है। उन्होंने अखिलेश की पत्नी का हौसला बढ़ाते हुए दुख की इस घड़ी में धैर्य से काम लेने की सलाह दी। विधायक ने कहा कि अब उन्हें माँ के साथ-साथ पिता की भी जिम्मेवारी निभानी होगी। तभी जाकर बच्चे अच्छा इंसान बनकर अखिलेश के सपनो को साकार कर सकते है। विधायक ने पत्नी के आग्रह पर अखिलेश की आदमकद प्रतिमा लगवाने की बात भी कही।
इसके पूर्व विधायक ने अखिलेश के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले विधायक ने टंडवा गांव निवासी दिवंगत सन्तोष यादव के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की तथा हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। विदित हो कि एनएच 75 पर शुक्रवर की शाम हुई सड़क हादसे में अखिलेश और सन्तोष की मौत हो गयी थी। मौके पर गढ़वा के पूर्व विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी, भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, मंडल अध्यक्ष बलजीत सोनी, विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह, कुमार कनिष्क, अशोक सेठ, लाल मोहन यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play