गढ़वा :केंद्र के द्वारा आयोजित एवं प्रदेश के द्वारा निर्देशित भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम गढ़वा के 14 मंडल में आज प्रारंभ हुआ जो कल तक चलेगा।
इस कार्यक्रम में कुल 10 वर्ग का आयोजन किया गया है जो दो दिवसीय है। यह प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से मंडल के नए कार्यकर्ता एवं सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी का और देश के प्रति भारतीय जनता पार्टी के दायित्व के बारे में बताया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की अनुशासन देश के प्रति दायित्व अंतोदय सहित विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को निखारा जा रहा है। जिला प्रशिक्षण प्रमुख जिला महामंत्री संतोष दुबे के देखरेख में और जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी के नेतृत्व में बृहद एवं सुव्यवस्थित प्रशिक्षण का कार्य आज प्रथम दिवस संपन्न हुआ।
जिसमें मुख्य रुप से जिला मीडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी संजय भगत, हरेंद्र दुबे, महामंत्री विकास स्वदेशी, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अविनाश पासवान, मनोज पाठक, अनूप दुबे, उत्तम पांडे, किशोर कुमार, महेंद्र सिंह आदि भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा में पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी एवं मनोज सिंह प्रदेश प्रशिक्षक प्रमुख के द्वारा संपन्न हुआ रंका में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी सांसद विष्णु दयाल राम के द्वारा संपन्न किया गया, मेराल में जवाहर पासवान के द्वारा संपन्न हुआ मझिआंव में विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी एवं पलामू के मेयर मंगल सिंह के द्वारा संपन्न हुआ।
प्रशिक्षक के रूप में उमेंद्र यादव, प्रदीप चौबे, हरेंद्र दुबे , मुन्ना तिवारी, मुरली श्याम सोनी, ओमप्रकाश तिवारी, रितेश चौबे, गजेंद्र पाठक, हरेंद्र दुबे रामकृपाल दुबे, मथुरा पासवान, प्रदीप पासवान, मुरली श्याम तिवारी, उत्तम पांडे आदि के द्वारा पूरे जिला में प्रशिक्षण का कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है।