whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27185180
Loading...


भाकपा का प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र

location_on बंशीधर नगर access_time 14-Dec-20, 05:45 PM visibility 665
Share



भाकपा का प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से मिलकर प्रखण्ड की विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों से समस्याओं के निदान की दिशा में तत्काल पहल करने की मांग किया है। मांग पत्र में विगत पांच वर्ष से टूटे अलकर ग्राम स्थित सतबहिनी नाला व पूर्णा नगर स्थित नइकी बांध की मरम्मति एक माह के अंदर कराने, जंगीपुर-भोजपुर रोड के उत्तर में स्थित दो अहरी जिसे भरकर बाउंड्री बना दिया गया, की जांच कराने, पूर्णा नगर स्थित बुढ़वा अहरा छलका पर स्लेप का निर्माण कराने, विशुनपुर आदिवासी टोला पर जाने के लिए सड़क का निर्माण एक माह के अंदर कराने, सभी आहर पोखर का गहरीकरण कराने व उसे बेचने पर रोक लगाने, विगत तीन माह से बन्द वृद्ध,विधवा व दिव्यांगता पेंशन का भुगतान शीघ्र कराने, सवारी वाहनों द्वारा निर्धारित दर से अधिक किराया लिए जाने पर तथा ओवरलोडिंग पर तत्काल रोक लगाने, प्रखण्ड के अंतर्गत स्थित सभी ईंट भट्ठों व क्रेशर प्लांट के आस पास रहने वाले लोगो की स्वास्थ्य जांच कराने तथा ईंट व छरी का मूल्य निर्धारित करने, नगर उंटारी सब्जी बाजार व एन एच 75 में पुरैनी से जंगीपुर तक इस तरह व्यवस्थित किया जाय कि सड़क जाम की स्थिति उतपन्न नही हो, नालियों की सफाई व वार्ड संख्या 12 में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग शामिल है।
प्रतिनिधि मंडल में भाकपा के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला, जिला परिषद सदस्य राज कुमार राम, खलील खां, श्री राम व विनय पासवान शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play