श्री बंशीधर नगर : जेएसएलपीएस कर्मी अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन कलम बन्द हड़ताल पर चले गये है।
जानकारी देते हुए प्रखण्ड प्रशासनिक सहायक नागेंद्र पाल ने बताया कि झारखण्ड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के आहवाहन पर हम सभी कर्मी कलम बन्द हड़ताल पर है।उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों की सेवावधि 60 वर्ष करने, सम्मानजनक वेतन कम से कम अठारह हजार रुपये करने, एच आर नियमावली के अनुसार प्रतिवर्ष सरकारी कर्मचारियों के तर्ज पर महंगाई भत्ता दिया जाना था, जिसका भुगतान विगत तीन वर्षों से नही किया जा रहा है। ईपीएफ में जेएसएल पीएस का बराबर का अंशदान सुनिश्चित कर कटौती की गई राशि का भुगतान कराने, सभी कर्मियों को नजदीकी या गृह प्रखण्ड में पदस्थापित करने की मांग को लेकर हड़ताल किया गया है।
जब तक हमारी मांगे पूरी नही होगी हमलोग हड़ताल पर बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांगो को गम्भीरता से लेते हुए सहानुभूति पूर्वक विचार करे।
हड़ताल में प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबन्धक अंजनी कुमार, एफटीसी अनुज कुमार, सामुदायिक समन्वयक राज कुमार राम, भरत कुमार, संजय राम, जया कुमारी सहित अन्य शामिल हैं।