whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27188696
Loading...


नवगढ़ा ओपी के प्रभारी दरोगा अवध किशोर 15000 रु रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

location_on विश्रामपुर access_time 14-Dec-20, 11:53 AM visibility 660
Share



नवगढ़ा ओपी के प्रभारी दरोगा अवध किशोर 15000 रु रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार


कृष्णा कुमार check_circle
संवाददाता



विश्रामपुर : पलामू जिले के विश्रामपुर थानाक्षेत्र के नवगढ़ा ओ पी प्रभारी अवध किशोर पांडेय को पलामू ACB की टीम ने 15 हजार घूस लेते हुए उनके कार्यालय से ही रंगे हाथ पकड़ा है। एक ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में वह घूस ले रहे थे। इस संबंध में ACB द्वारा एक विज्ञप्ति जारी किया है जिसके मुताबिक ब्रह्मोरिया, नावा बाजार के उपेंद्र नाथ पांडे ने ACB को संबद्ध मामले में लिखित शिकायत की थी। इसी शिकायत के आधार पर कार्रवाई हुई। उपेन्द्र नाथ पांडेय ने ACB को लिखित शिकायत की थी कि उनका ट्रैक्टर ग्राम तोलरा के ईंट भट्ठा से मिट्टी गिराकर रात्रि में लौट रहा था। इसी बीच नवगढ़ा ओपी के प्रभारी अवध किशोर पांडे के द्वारा इनका ट्रैक्टर रोक लिया गया।
ट्रैक्टर को ओपी परिसर में लगवा दिया गया। उनके ड्राइवर ने उन्हें फोन करके सारी बात बतायी। तब वादी नवगढ़ा ओपी पर गये। ओपी प्रभारी अवध किशोर पांडेय से बात की तो उन्होंने कहा कि तुम बालू ढोते हो। मेरे क्षेत्र में ट्रैक्टर चला रहे हो और मुझे पैसा भी नहीं देते हो ? इसपर वादी बोले कि सर मेरा गाड़ी बालू नहीं ढोता है। न ही मेरा गाड़ी बालू में चलता है। तब उनके द्वारा बोला गया कि ज्यादा मत बोलो नहीं तो झूठा केस बनाकर ट्रैक्टर के साथ तुमको जेल भेज देंगे। नहीं तो बीस हजार रूपये लेकर जल्दी आओ। वादी ने तब प्रभारी को कहा कि सर मेरे पास एक पैसा भी नहीं है। तब प्रभारी बोले कि एक काम करो, जब तक तुम पैसा लेकर नहीं आते हो तुम अपना मोटरसाइकिल यहीं छोड़कर चले जाओ।
इसके बाद वादी ने ACB का शरण लिया और लिखित शिकायत की। केस दर्ज हुआ। धावा दल का गठन किया गया और तयशुदा प्लान के मुताबिक 15 हजार रूपया घूस लेते हुए ओ पी प्रभारी को उनके कार्यालय से ही ACB ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play