कांडी : पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब गाजा आदि के विरूद्ध छापामारी किया गया।
छापेमारी के क्रम कांडी थाना अंतर्गत ग्राम चटनिया के शिव यादव पिता रामधनी यादव, परिखा रजवार पिता स्वर्गीय अकलू रजवार, छोटू रजवार पिता स्वर्गीय लक्ष्मण रजवार, एवं रामाश्रय रजवार पिता परीखा रजवार सभी गांव चटनिया टोला बर्वाखोली के खेतों में विभिन्न स्थानों पर लगे तकरीबन 700 गाजा के पौधे को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी जोहन टूडू के उपस्थिति में नष्ट किया गया एवं उक्त सभी लोगों को गिरफ्तार कर कांडी थाना कांड संख्या 144/20 धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत भेजा गया।