गढ़वा : जिले के बच्चो को अच्छी शिक्षा मिले, इसलिए आज अंचला पंचायत के नारायणपुर में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की शुरुआत की गई।
पांकी विधानसभा के विधायक शशिभूषण मेहता ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि यह पलामू जिले सहित अब गढ़वा जिले में भी अच्छा शिक्षण व बच्चों की अच्छी स्वास्थ के लिए बेहतर कार्य कर सकें, इसलिए आज यह ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का शुरुआत किया जा रहा है। जो कि अगले नए सत्र 2021 में जनवरी माह से नामांकन फॉर्म भरा जाएगा और बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। यह स्कुल पूरे 5 एकड़ जमीन पर निर्माण हुई है। जिसमें बच्चे को खेलने कूदने से लेकर शौचालय की बेहतर सुविधा के साथ ही बच्चे को अच्छी शिक्षा देने के लिए अच्छे जानकार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि लोग अपने बच्चे को कम समय में ज्यादा जानकारी दे सकें।
दूरदराज से इस स्कूल में आने वाले बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित वाहन का भी प्रबंध की गई है मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक व आसपास के अभिभावक गण मौजूद थे।