whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27193265
Loading...


एसडीओ ने डीसी को रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने को ले, लिखा पत्र

location_on बंशीधर नगर access_time 13-Dec-20, 05:30 PM visibility 661
Share



एसडीओ ने डीसी को रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने को ले, लिखा पत्र


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार ने उपायुक्त गढ़वा को पत्र देकर श्री बंशीधर नगर-भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर श्री बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेलखंड पर ओवर ब्रिज का निर्माण कराने का आग्रह किया है। पत्र की प्रति धनबाद रेल मंडल के डीआरएम व स्थानीय रेलवे स्टेशन प्रबंधक को भी देकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। पत्र में लिखा है कि एनएच 75 पर स्थित श्री बंशीधर नगर अनुमंडल में कुल आठ प्रखंड हैं। अनुमंडल क्षेत्र के लगभग बीचो-बीच गढ़वा चोपन रेल मार्ग गुजरती है, जो अनुमंडल को दो भागों में विभक्त करती है। अनुमंडल क्षेत्र के दोनों भागों को जोड़ने वाली भवनाथपुर-श्री बंशीधर नगर मुख्य मार्ग है। जिस पर रेलवे स्टेशन के नजदीक लगभग 500 मीटर पश्चिम में समपार फाटक स्थित है।
प्रतिदिन इस रेलखंड से लगभग 9 जोड़ी पैसेंजर व मेल एक्सप्रेस ट्रेनों तथा अनगिनत माल गाड़ियों का परिचालन होता है। जिसके कारण प्रायः समपार फाटक बंद रहने से प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। समपार फाटक के स्थान पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना अति आवश्यक है। झारखंड राज्य को उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़ने वाले वाराणसी, चोपन, डाला, कोन, खरौंधी, भवनाथपुर, श्री बंशीधर नगर अंतरराज्यीय मुख्य मार्ग एवं बिहार राज्य से जोड़ने वाली श्री बंशीधर नगर, भवनाथपुर, केतार, कांडी, सुंडीपुर, हुसैनाबाद, नबीनगर, बारुण, डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग तथा छत्तीसगढ़ राज्य से धुरकी, श्री बंशीधर नगर, भवनाथपुर, केतार मुख्य मार्ग अवस्थित है।
साथ ही श्री बंशीधर नगर, गढ़वा, मेदिनीनगर, रांची एनएच 75 के द्वारा जिला एवं राज्य मुख्यालय से जुड़ा हुआ है। जिसके कारण समपार फाटक से होते हुए प्रतिदिन लगभग 7 से 10 हजार छोटे-बड़े व भारी मालवाहक वाहनों का परिचालन होता है। उक्त रेलखंड के दोहरीकरण हो जाने के कारण ट्रेनों व माल गाड़ियों की संख्या में वृद्धि हो जाने से प्रायः रेलखंड पर फाटक बंद रहता है। जिसके कारण दोनों तरफ सैकड़ों छोटे-बड़े व भारी मालवाहक वाहनों की कतार लग जाने के कारण प्रतिदिन घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के दौरान अनुमंडलीय न्यायालय, अनुमंडलीय अस्पताल, प्रखंड सह अंचल कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय, निबंधन कार्यालय आदि कार्यालयों में जाने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
यदि रेलखंड पर ओवरब्रिज का निर्माण कर दिया जाए तो लोगों को विभिन्न कार्यालयों व अपने गंतव्य स्थान तक जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play