बंशीधर नगर : अनुमंडल क्षेत्र में आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटना तथा क्राईम कंट्रोल को लेकर एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे के निर्देश पर शनिवार की देर शाम तथा रविवार की सुबह में नगर उंटारी थाना के निकट एनएच 75 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान 40 वाहनों को जब्त किया गया।
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक पीकअप, दो कमांडर, 4 टेम्पो व 33 मोटरसाईकल ज़ब्त किया गया। थाना प्रभारी लालबिहारी प्रसाद ने बताया कि जब्त किए गए सभी वाहनों में अधिकतर बिना हेलमेट तथा क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले हैं। शनिवार की देर रात एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे ने स्वयं नगर उंटारी थाना पहुंचकर वाहन चेकिंग अभियान का जायजा लिया।
इस दौरान एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे ने कहा कि बिना हेलमेट तथा तेज स्पीड आदि के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। साथ ही क्राईम कंट्रोल के लिये यह जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एंटी क्राइम के तहत चेंकिंग अभियान में ट्रीपल लोडिंग, चार पहिया वाहन का डिक्की जांच किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य शांति व्यवस्था बहाल करना और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।