गढ़वा। धुरकी : पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार सभी थाना/ओoपीo क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण स्थानो पर वाहन चेकिंग/एन्टी क्राइम चेकिंग के क्रम में दो पहिया वाहन-274, तीन पहिया वाहन- 6, चार पहिया वाहन-6 कुल 286 वाहन के विरुद्ध कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन समर्पित किया गया।

जबकि धुरकी से प्राप्त खबर के अनुसार धुरकी थाना के समक्ष थाना प्रभारी विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य पथ से आने जाने वाले दो पहिया मोटर बाइक को रोककर ड्राइवरी लाइसेंस, इंश्योरेंस, वाहन निबंधन पेपर व हेल्मेट का जांच किया। वहीं जांच के दौरान अधुरे दास्तावेज मिलने पर मोटरसाइकिल को थाना परिसर मे खड़ा करने का निर्देश दिया।
जांच के क्रम मे थाना प्रभारी ने हेलमेट के साथ मास्क और ड्राइवरी लाइसेंस साथ मे रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा की मोटर वाहन अधिनियम के तहत मोटरसाइकिल चालक को वाहन से संबंधित सभी दास्तावेज साथ मे रखने के अलावे मोबाइल मे भी सभी दास्तावेज का फोटो रखकर चल सकते हैं। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मोटरसाइकिल जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा की यह जांच अभियान निरंतर रूप से चलेगा। वहीं मोटरसाइकिल मे ट्रीपल लोडिंग पर चालान काटा जाएगा।