धुरकी : बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने रविवार को धुरकी व सगमा प्रखंड के सभी बुथों मे डोर-टुडोर पहूंचकर विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया।
इस दौरान बीडीओ ने घघरी, दुसैया, रक्सी, कदवा, खुटिया, भुमफोर, परासपानी, खाला, धुरकी सहित विभिन्न गांव के बुथों मे कैंप कर रहे बीएलओ और सभी ग्रामीण महिला, पुरूष व 18 वर्ष के युवकों को मतदाता सूची मे नाम प्रकाशन कराने हेतू फाॅर्म 6 भरने के लिए जागरूक करते हुए उन्हें प्रेरित किया। बीडीओ ने ग्रामीणो से कहा की गांव की खासकर महिलाएं जिनका नाम मतदाता सूची मे अबतक प्रकाशन नहीं हुआ है तो वह अपने बुथ के बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम प्रकाशन हेतू आवेदन भर सकती हैं। वहीं विभिन्न बुथ के बीएलओ को बीडीओ ने कहा की जेंडर रेशियो के अनुसार महिला मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष पुरी हो चुकी है उनका नाम मतदाता सूची मे हर हाल मे जोड़ें।
उन्होने यह भी कहा की अगर आपका नाम मतदाता सुची मे नहीं जुड़ेगा तो आप वोट देने से वंचित रह जाएंगे। इस दौरान बीपीआरओ अंबुज कुमार भी मौजूद थे।