भवनाथपुर (गढ़वा) : प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों के नाम पर फर्जी तरीके से सरकारी राशि की धोखाधड़ी करने के आरोपी अरसली दक्षिणी पंचायत के बघमनवां टोला निवासी सह झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के कोड पर सीएसपी संचालक फिरोज अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि लाभुकों की शिकायत के आलोक में जिलास्तरीय टीम की जांच में आरोप की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद बीडीओ रवींद्र कुमार ने स्थानीय थाना में फिरोज अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसके आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
छापेमारी अभियान में पीएसआई सहदेव साह और रामप्रसाद इंदवार शामिल थे।