भवनाथपुर (गढ़वा) : जिला द्वारा सरकारी अनुदान पर गेंहू का बीज किसानों को उपलब्ध कराने को लेकर बीज का वितरण मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि दयानन्द सोनी व बीटीएम ओमप्रकाश साहू ने दो पँचायत अरसली उतरी व दक्षणी के कृषि मित्रों के उपस्थिति में 120 किसानों के बीच 17 सौ किलो बीज वितरण किया।
दयानन्द सोनी ने बीटीएम को निर्देश दिया कि हर हाल में प्रगतिशील किसानों को सूची बनाकर व उनके जमीन के रसीद आधार के जांच के बाद ही बीज उपलब्ध कराएं ताकि एक पारदर्शिता के साथ-साथ ससमय अपने उच्च कोटि के बीजों के द्वारा अच्छा उत्पादन कर सके। सरकार की भी यही उद्देश्य है कि किसान उच्च कोटि का बिज लगाकर अपना उत्पादन छपता बढ़ाएं।
इस दौरान दोनो पंचायत के कृषि मित्र के अलावे प्रखंड कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार बीटीएम ओमप्रकाश साहू, प्रखंड के किसान पैक्स के माखन बैठा, मनोज कुमार बैठा, दिलीप चौबे, संजय गुप्ता सहित लोग उपस्थित थे।