whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27205067
Loading...


सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता समेत दो लोगों की हुई मौत

location_on रमना access_time 12-Dec-20, 06:04 PM visibility 683
Share



सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता समेत दो लोगों की हुई मौत


नीरज पाठक check_circle
संवाददाता



रमना (गढ़वा) : रमना थाना क्षेत्र के पररवान गांव के समीप एनएच 75 पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना में शामिल रमना थाना क्षेत्र के बहीयार खूर्द निवासी पूर्व उपप्रमुख और भाजयुमो के जिला अखिलेश कुमार पासवान 35 वर्ष की मौत गुरुवार के रात्रि करीब ढाई बजे रिम्स में इलाज के दौरान हो गई। जबकि संतोष कुमार यादव 28 वर्ष की मौत गढ़वा सदर अस्पताल में ही हो गई थी। घटना कैसे घटी फिलहाल स्पष्ट नही हो सका है। जितनी मुंह उतनी बाते हो रही है। घटना के संदर्भ में चर्चा हैं कि कि अखिलेश आटो पर बैठक बहीयार खूर्द स्थित अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान परसवान गांव के समीप अज्ञात वाहन आटो को टक्कर मार कर भागने के क्रम में मोटरसाइकिल चालक संतोष को भी अपने जद मे ले लिया।
वहीं चर्चा यह भी है मोटरसाइकिल और आटो में टक्कर के बाद यह घटना घटी। फिलहाल रमना थाना पुलिस दोनों वाहन जब्त कर अनुसंधान आरंभ कर दिया है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों के स्वजनों शोक की लहर फैल गई। संतोष कुमार यादव का अंतिम संस्कार टंडवा बाकी नदी के तट पर किया गया जबकि समाचार लिखे जाने तक अखिलेश कुमार पासवान का शव रांची रिम्स से बहीयार खूर्द स्थित आवास पर नहीं पहुंच सका था। दोनों के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दल एक कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता व कई लोगों शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में सांसद बिष्णु दयाल राम, विधायक भानु प्रताप शाही, पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, प्रमुख मृत्युंजय कुमार सिंह, मंडल भाजपा अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी, विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, भाजपा कार्यकर्ता अजय कुमार सिंह जोखू सिंह, रविशंकर मिश्रा, मुख्तार अंसारी, शंकर चंद्रवंशी, सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र प्रसाद गुप्ता, रोहित वर्मा, मुन्ना सिंह, अनुज कुमार चंद्रवंशी सहित कई लोग शामिल हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play