प्रखंड पेंशनर संघ के तत्वाधान में राजकीयकृत उच्च विद्यालय लेस्लीगंज के संस्थापक सह पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय रामा बल्लभ तिवारी की द्वितीय पुण्यतिथि विद्यालय सभागार में मनाया गया।
उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए पेंशनर समाज के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह ने कहा कि प्रखंड सहित पूरे जिले में शिक्षा के विकास में उनका जीवन पर्यंत योगदान रहा 1954-55 में उच्च विद्यालय की स्थापना होने से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सभी वर्गों के विद्यार्थियों को लाभ मिला। इस विद्यालय से पढ़े विद्यार्थी आज अनेक विभागों में उच्च पदस्थ अधिकारी कार्यरत हैं।
कार्यक्रम में उनके पुत्र डॉ अरविंद तिवारी, देव नारायण तिवारी, कांग्रेसी नेता तारकेश्वर पासवान, जसीमुद्दीन अली अहमद, भाजपा कार्यकर्ता रंजय भूइंया भाजपा के युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री वरुण तिवारी सहित कई लोगों ने संबोधित किया कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद, विक्रमा दुबे, अरविंद डिसिल्वा, ओम प्रकाश दुबे, बुलबुल तिवारी, राहुल शुक्ला, जलेश शर्मा, अजीत तिवारी, सतीश तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।