डंडई : डंडई प्रखंड के अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति के द्वारा भारतीय जनता पार्टी एवं प्रभात भुईयां को हार्दिक अभिनंदन एवं धन्यवाद देता है जो दीपक प्रकाश के नेतृत्व में प्रभात भुईयां को अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके लिए डंडई प्रखंड के भुइया समाज काफी खुशी, हर्ष महसूस कर रहे हैं क्योंकि प्रभात भुइयां भुईयां समाज एवं अनुसूचित जाति के रीढ़ हैं जो समाज के विकास के लिए सदैव तत्पर तैयार रहते हैं। उपस्थित दीपक कुमार भुईयां ने बताया कि प्रभात भुईयां लगातार गत वर्षों से हमारे समाज का सेवा करते आ रहे हैं, जो किसी पद पर नहीं रहने के बावजूद भी यह समाज में लगातार मेहनत करते रहते हैं और इनका समाज में बहुत बड़ा योगदान रहता है।
धन्यवाद सभा में प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ भुईयां सचिव कोषाध्यक्ष के साथ-साथ राकेश भुईयां, जितेंद्र भुईयां सुरेश भुईयां, बुद्धू भुइयां, कुमार भुईयां, अभय कुमार, रामेश्वर राम आदि उपस्थित थे।