मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव के जीपीएस ग्राउंड में एचपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट होने वाले 12 दिसंबर शनिवार को इसकी तैयारी शुक्रवार को पूरी कर ली गई। उक्त जानकारी कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना चौबे ने दिया।
उन्होंने बताया कि उद्घाटन मैच स्मार्ट लुक पेशका एवं केवाल किंग के बीच होगा। मैच का उद्घाटन 11:00 बजे स्थानीय विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा किया जाएगा। मौके पर कमेटी के सदस्य अनिल चौधरी, हरेंद्र चौधरी, मंसूर अंसारी, राजा पासवान, प्रभु बैठा, विजय चौधरी आदि उपस्थित थे।