खरौंधी : आजाद युवा क्लब खरौंधी चांदनी के तत्वधान में लंबे समय से सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा किया जाता था जो आज शुभ मुहूर्त देखकर सूर्य मंदिर निर्माण हेतु बुनियाद का ढलाई किया गया।
अध्यक्ष बबलू प्रजापति एवं तमाम भवन प्रजापति ने बताया कि इस को लेकर लंबे समय से हम लोग संघर्ष करते आ रहे थे, जो आज हम लोग इस काम को करने में सफल हुए। बबलू प्रजापति ने बताया कि हम लोगों को खरौन्धी प्रखंड से काफी सहयोग रहा जो कि हम लोग इस काम को करने में सफल रहे। वहीं जजमान भरदुल प्रजापति ने बताया कि यह खरौंधी प्रखंड का दूसरा सुर्य मंदिर है। मंदिर नहीं रहने के कारण व्रतियों को 100 , 200 किलोमीटर बाहर जाकर जहां सुर्य मंदिर होता है वहां छठ व्रत करती हैं।
आनंद कुमार पांडे ने बताया कि खरौंधी प्रखंड में सूर्य मंदिर निर्माण हो जाने से हमारा प्रखंड सुख समृद्धि एवं शांति के प्रतीक के रूप में उभर कर गढ़वा जिला में पहला स्थान रखेगा।
मौके पर रामगहन मेहता मुखिया, प्रत्याशी बबलू प्रजापति, भरदुल प्रजापति, उदय राम, समाजसेवी राजेंद्र राम, समाजसेवी अमरेश कुमार पासवान, समाजसेवी लल्लन प्रजापति, संजय मेहता, प्रेमचंद प्रजापति, देवचंद मेहता, रघुवर पासवान, आनंद कुमार पांडे, सुनील कुमार मेहता, योगेंद्र प्रजापति, कमलेश प्रजापति, मनदीप मेहता, शोभन मेहता, बसंत मेहता, रामाश्रय राम, राम बाबू प्रजापति, रंजन कुमार पासवान, शंभू द्विवेदी, चंद्र देव प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे।