श्री बंशीधर नगर : छात्रवृति में हुई अनियमितता की जांच के लिए गठित प्रखण्ड स्तरीय जांच टीम द्वारा शुक्रवार को प्रखण्ड के प्लस टू उच्च विद्यालय नगर उंटारी, मिलेनियम पब्लिक स्कूल, किंडरगार्टन, बाल श्रमिक विद्यालय कुशदण्ड एक व दो का जांच किया गया।
प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कमल किशोर राणा ने बताया कि प्लस टू उच्च विद्यालय नगर उंटारी में किसी तरह की कोई अनियमितता नही पाया गया।बाल श्रमिक विद्यालय कुशदण्ड एक व दो में कक्षा एक से पांचवी तक कि ही पढ़ाई होती है, लेकिन सूची में इस विद्यालय में कक्षा 6 से ऊपर की कक्षा के छात्रों के नाम अंकित थे। दोनो विद्यालय के शिक्षकों ने जांच टीम को लिखित रूप में दिया कि यहां एक से पांचवी कक्षा तक कि पढ़ाई होती है।
प्रखण्ड स्तरीय जांच टीम अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कमल किशोर राणा, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी सोशलिस्ट राम,प्रखण्ड पशु पालन पदाधिकारी रामा शंकर प्रसाद शामिल थे।
मौके पर सीआरपी संजय कुमार सिंह, शिक्षक अविनाश कुमार, प्लस टू उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन रानी जायसवाल, बिरेन्द्र पांडेय, विजय कुमार, जितेंद्र कुमार, नरेंद्र पासवान, रामनाथ राम उपस्थित थे।