श्री बंशीधर नगर : परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को 40 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन सर्जन डॉ नाथुन साह ने किया जबकि ऑपरेशन कार्य मे अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी,ए एन एम सुषमा गुप्ता,संचारिया तिग्गा,ए ग्रेड नर्स राजू राम सहित अस्पताल के अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सहयोग किया।