मेराल : भारतीय जनता पार्टी के उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मेराल के नेनुवा मोड़ के पास आयोजित की गई है। मेराल के दोनों मंडलों के भारतीय जनता पार्टी के सभी सक्रिय सदस्य पंचायत संयोजक, सह संयोजक, बूथ संयोजक का दो दिवसीय प्रशिक्षण 14 दिसंबर सोमवार से मंगलवार तक सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई है। जिसमें प्रशिक्षक के रूप में गढ़वा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, पलामू के लोकप्रिय सांसद विष्णु दयाल राम उर्फ बीडी राम गढ़वा विधानसभा के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी भवनाथपुर विधानसभा के वर्तमान विधायक भानु प्रताप शाही मुख्य रूप से शामिल होंगे। जिसमें मेराल के सभी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य को उपस्थित होना अनिवार्य है उक्त आशय की जानकारी उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा एवं मनोज जैसवाल ने संयुक्त रूप से दी।