मेराल : गुरुवार को मेराल पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब कारोबारियों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाई गई। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बनखेता गांव में छापेमारी की गई जिसमें अवैध रूप से चलाया जा रहे शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया। ध्वस्त किए गए भट्टी से 75 किलो जावा महुआ तथा 20 लीटर तैयार शराब भी बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

भट्ठी के संचालक राजेश कुमार कुशवाहा पिता कामेश्वर मेहता को गिरफ्तार किया गया। राजेश के खिलाफ धारा 272 ,273 , 290 , 220 भादवी एवं 47 ए उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र को अवैध शराब मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा।