गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा के प्रचीनतम खोंहर मंदिर के तोरण द्वार की आधारशिला शुक्रवार को रखी। मंत्री ने पूजा अर्चना कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर तोरण द्वार का शिलान्यास किया। इस तोरण द्वार का निर्माण मंत्री के निजी कोष से किया जायेगा।
इस मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि बाबा खोंहर नाथ महादेव के प्रति मेरी काफी आस्था है। बहुत दिनों से यहां के लोगों की मांग थी कि इस स्थल पर तोरण द्वार का निर्माण कराया जाए। साथ ही मेरी भी यही इच्छा थी कि उस लायक जिस दिन बनूंगा इस कार्य को जरूर पूरा करूंगा। अब बाबा भोलेनाथ की कृपा मुझ पर हुई है। मैं अपनी निजी कोष से ही इस कार्य को पूरा करूंगा।
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि यदि वे चाहते तो विधायक मद से भी करा सकते थे, लेकिन उस पैसे से अन्य विकास कार्य किया जायेगा।
मौके पर परेश तिवारी, कंचन साहू, विनोद तिवारी, नितेश सिंह, धीरज दूबे, धीरेंद्र चौबे, अरविंद तूफानी, उमाकांत तिवारी, नीरज तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।