whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27212322
Loading...


पूर्व मंत्री ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने का किया मांग

location_on बंशीधर नगर access_time 11-Dec-20, 05:48 PM visibility 656
Share



पूर्व मंत्री ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने का किया मांग


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर : पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खतरे में है। वहाँ की सरकार अपने विरोधियों की आवाज दबाने के लिए तरह-तरह के अलोकतांत्रिक तरीके विध्वंसक गतिविधि अपना रही है। पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर वहाँ राष्ट्रपति शासन लगाया जाये, जिससे लोकतंत्र की रक्षा हो सके। उक्त बातें पूर्वमंत्री सह भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचन्द्र केशरी ने शुक्रवार को चेचरिया स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में (मुख्यमंत्री के भतीजे का क्षेत्र) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नडडा के काफिले पर हुए हमले की हम सब घोर निंदा करते है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर पथराव किया गया, जिसमें अध्यक्ष तो बाल बाल बच गये लेकिन भाजपा के केंद्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को चोट आयी।
उनकी गाड़ी सहित अन्य गाड़ियों के शीशे टूट गये। उन्होंने कहा कि इस घटना से लगता है कि राज्य सरकार का लोकतंत्र पर से विश्वास समाप्त हो चुका है। अपनी हार को देखते हुये इस तरह के कृत्य पर उतारू है। उन्होंने कहा कि इस अराजक स्थिति को देखते हुए स्थानीय भाजपा नेता व कार्यकर्ता केंद्र सरकार से मांग करते है कि पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर वहाँ राष्ट्रपति शासन लगाया जाये, जिससे लोकतंत्र की रक्षा हो सके तथा पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव भय रहित शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो सके। पश्चिम बंगाल अराजकता व असहिष्णुता से छुटकारा पा सके। प्रेसवार्ता में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मथुरा पासवान, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, मण्डल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, प्रकाशचन्द सेठी, सीताराम जायसवाल, अश्विनी कुमार, सोबरन चंद्रवंशी, सोबराती खां, बूच्चू प्रसाद, सलीम अंसारी, मुन्ना गुप्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play