भवनाथपुर (गढ़वा) : सत्र 2020 - 21 में नामांकन हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय अनराज नावाडीह गढ़वा की टीम का भ्रमण शुक्रवार को बीआरसी भवनाथपुर में हुआ भ्रमण के दौरान बीआरसी भवनाथपुर में बीईओ राकेश कुमार के साथ भ्रमण दल के लोगों की बैठक हुई।
दल प्रमुख कमलेश कुमार ने कहा कि सत्र 2021, 22 के लिए नवोदय विद्यालय में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15,12, 2020 है। जिसमें प्रखंड के सभी विद्यालय कक्षा 5 में अध्ययनरत बच्चों का नामांकन हेतु पंजीकरण अधिक से अधिक संख्या में कराएं। बीईओ राकेश कुमार ने कहा कि हमारे प्रखंडाधीन सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुरी ईमानदारी से पंजीकरण में लगे हैं। भ्रमण दल को उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भवनाथपुर के अधिक से अधिक बच्चे नामांकन हेतु पंजीकरण कराएंगे।
नवोदय विद्यालय के भ्रमण दल में कमलेश कुमार पीजीटी बायो, अजीत कुमार पीजीटी हिंदी, डॉ अरुण कुमार पाठक पीजीटी इकोनॉमिक्स, बालमुकुंद पीटी टीचर एवं महेश सिंह वाहन चालक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविंद्र कुमार मेहता, शिक्षक पांडे सूर्यकांत शर्मा, शिक्षक जमालुद्दीन अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।