भवनाथपुर (गढ़वा) : भवनाथपुर बस्ती में गोविंद सिंह के यहाँ शादी समारोह में पहुंचे एक बराती अरविंद सिंह को गोली लगने से इलाज के क्रम में हुई मौत के बाद अरविंद सिंह के साला अभय सिंह चौहान के द्वारा इस मामले में भवनाथपुर थाने में अज्ञात के ऊपर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान तेज कर दिया गया है। भवनाथपुर पुलिस के द्वारा एक टीम गठित कर हत्या की सभी बिंदुओं पर बारीकी से एक दिन के बाद सिलसिलेवार जांच जुट गई है।
बताते चलें कि गुरुवार की रात्रि बिहार के से बरात भवनाथपुरआई थी जिसमें सभी बराती मुख्य बाजार के अनुराज होटल में ठहरे थे। जहां नृत्य के दौरान चली गोली से बराती अरविंद सिंह घायल हो गए थे और ईलाज के लिए पहुंचे, पलामू अस्पताल में अत्यधिक रक्त स्राव के कारण उनकी मौत हो गई थी।