भवनाथपुर (गढ़वा) : झगराखांड़ गांव में बिजली की करंट की चपेट में आने से नागेंद्र यादव की 30 वर्षीय पत्नी ऊषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर ओपीडी सेवा बंद होने के कारण आयुष डॉक्टर निशंक निश्रम के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
मौके पर परिजनों ने बताया कि लोहा के किवाड़ से सटे बिजली की तार पर हुई, नंगा तार के वजह से किवाड़ के संपर्क में आ गया और जैसे ही उषा देवी ने किवाड़ खोला करंट की चपेट में आ गई।