रमना (गढ़वा) : मध्य विद्यालय बहियार खूर्द में छात्रों के बीच पोशाक का वितरण भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पासवान ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित छात्रों के बीच संबोधित करते हुए कहा की सरकार के द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा निति के तहत प्रत्येक विधालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को समुचित सरकारी सुविधाओं को प्रदान कर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि कोई भी ग़रीब बच्चे सुविधा के अभाव में बेहतर पढ़ाई से वंचित नहीं रह सके। जिसके जिवन में कुछ करने की हौसला हैं एवं इच्छा शक्ति है, वह बच्चा ही भविष्य के निर्माण कर्ता होगा। इसलिए बच्चों को मन लगाकर पढाई करना चाहिए। जिससे आने वाला समय में अपनी जिम्मेदारी को सुनिश्चित कर सके।
इस अवसर पर उपस्थित प्रधानाध्यापिका शारदा देवी, प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रताप उरांव, शिक्षक नन्दू राम, संजीव देव, प्रदीप देव, राजू देव, अनुप देव, अनिता सिन्हा, उमेश राम, यासीन अंसारी उपाध्यक्ष, विमला देवी, माया कुंवर, जगीया कुवंर आदि उपस्थित थे।