रमना (गढ़वा) : प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीडीओ हुलास महतो की उपस्थिति में सभी बीएलओ की बैठक संपन्न हुई।
हुलास महतो ने सभी बीएलओ को संबोधित करते हुए कहा कि निर्धारित अवधि के समापन से पूर्व मृत व्यक्ति या वैसे व्यक्ति या परिवार जिनका नाम किसी अन्य मतदान केंद्र में दर्ज है अथवा किसी दूसरे शहर या राज्य 6 मतदाता सूची में नाम दर्ज है वैसे लोगों को सूची से हटाने और नए लोगों का सूची में नाम चाहने का काम पूरा कर लिया जाना है। इसके लिए सभी बीएलओ अपने अपने क्षेत्र और मतदान केंद्रों पर जिम्मेवारी पूर्वक काम करेंगे। मतदाता सूची पुनरीक्षण एक काम में कोताही बरतने वाले बीएलओ पर दंडात्मक कार्रवाई किया जाएगा।
मौके पर जीपीएस रामाधार महत्व, विजय कुमार, मंगल यादव, रविंद्र कुमार सिंह, सभी बीएलओ रोजगार सेवक उपस्थित थे।