श्री बंशीधर नगर : स्थानीय सरस्वती विद्या मंंदिर में गुरुवार को श्री राम मंदिर निर्माणार्थ निधि संग्रह हेतु श्रीराम जन्मभूमि समिति गढ़वा एवं सभी खंड पालकों की समीक्षात्मक बैठक गढ़वा जिला विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश प्रताप देव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विषयों पर चिंतन मंथन किया गया। इसमे खंड सह समन्यव बैठक की समीक्षा की गई। प्रत्येक खंड में बने कार्यकर्ताओं की सूची प्रस्तुत किया गया और आगामी कार्यक्रम का दिशानिर्देश दिया गया। पंचायत और ग्राम स्तर पर टोली गठन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, जिला समाजिक समरसता प्रमुख कृष्णकांत दूबे, बजरंग दल के जिला संयोजक विनीत कुमार शरद, भाजपा जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, जिला उपाध्यक्ष संजय भगत, जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, खंड पालक गढ़वा ग्रामीण संतोष कुमार गुप्ता, खण्ड कार्यवाह अविनाश कुमार, कौशलेन्द्र झा सहित अन्य उपस्थित थे।
बैठक शांति मंत्र के साथ संपन्न हुई।